दिव्या टाइम्स इंडिया।बरात सजी है, लेकिन दूल्हा गायब है जानिए कौन था दूल्हा

दूल्हा गायब है जानिए कौन था दूल्हा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कैसरगंज का नाम हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महक रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो हमारे क्षेत्र में

कार्यकर्ता चैतन्य हैं, पार्टी चुप है। बरात सजी है, लेकिन दूल्हा गायब है। लेकिन मेरा दावा है कि यदि भाजपा हाईकमान एक घंटा पहले भी घोषित कर देगी तो बड़ी जीत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। किसी कारण से लेटलपेट चल रहा है, चलने दीजिए। 53 दिन हम पीछे चल रहे हैं। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखेगी।

 कटराबाजार के गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बुधवार को भाजपा की चुनाव प्रबंधन बैठक में यह दावा किया। कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र की सांगठनिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की इस बैठक का शुभारंभ सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व विधायक बावन सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कैसरगंज पूरे देश में महक रहा है। पूरे देश में कैसरगंज की चर्चा है। कैसरगंज की जनता पर पार्टी का विश्वास है पार्टी जानती है कि एक घंटा पहले भी टिकट देंगे तो कैसरगंज की जनता जिता देगी। बस चार दिन और है खुशखबरी आने में पार्टी हाईकमान का फैसला जो भी होगा वह मंजूर है। होइहि सोइ जो राम रचि राखा। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया।

By DTI