दिव्या टाइम्स इंडिया।पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 226 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे। 

जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक पूरा किया है। यह उनके आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी है। उन्होंने पांच साल बाद इस लीग में शतक लगाया। पिछली बार उन्होंने 2019 में शतक लगाया था। तब वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे

By DTI