बाजपुर। दिव्या टाइम्स इंडिया।उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पहुंचे यूपी के एक व्यक्ति ने अपने साले पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति का कहना है कि उसका साला उसकी पत्नी को घर नहीं ले जाने दे रहा है। यह भी कहा कि उसकी पत्नी की दो लोगों के साथ शादी करा दी है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के निवासी सुनील कुमार पुत्र चौब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसकी शादी ग्राम रामजीवनपुर बाजपुर निवासी गीता के साथ हुई है। 

आरोप लगाया कि बीते छह माह से उसकी पत्नी को साले ने ससुराल में रोक कर रखा है। जब वह पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने साथ भेजने से मना कर रहा है। इतना ही नहीं साले ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी है। 

By DTI