देहरादून, हर्षिता।केदारनाथ-यमुनोत्री पर अगले दो दिन कैसे रहेगा मौसम? प्री-मानसून बारिश से हाईवे बंद-पुल बहा

केदारनाथ-यमुनोत्री, बदरीनाथ चारधाम यात्रा रूट पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। चारधाम यात्रा पर बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ओलावृष्टि एवं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। दूसरी ओर, प्री-मानसून बारिश के बाद सड़कें बंद हो गईं हैं और पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन की ओर से बंद मार्गों को खोलने का काम युद्धस्तर से किया जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में पौड़ी, उत्तरकाशी, पौडी आदि जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है हुई।

प्रदेश के कई जगहों पर पांच सेमी तक बारिश दर्ज की गई। पौड़ी में कुछ दिक्कतें भी सामने आई है। बारिश के गाड-गदेरों में अचानक जलस्तर बढ़ने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, इसलिए अगले दो-तीन दिन सतर्कता की जरूरत है।

42 की गई जान, यात्रा पर जाने से पहले यह हेल्थ गाइडलाइन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 23 एवं 24 मई को चारधाम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के कुमाऊं मंडल में भी बारिश के आसार हैं। मौसम पर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति खत्म होंगी। बताया कि 25 एवं 26 मई को बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। वातावरण में नमी बढ़ने से अब हीट वेव जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

By DTI