हरिद्वार 10 जुलाई,हर्षिता।आज आई सी ए आई की हरिद्वार ब्रांच द्वारा एक स्थानीय होटल में एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। सी.ए. गिरीश मोहन अध्यक्ष हरिद्वार ब्रांच ने बताया कि सी ए फर्मों द्वारा जिन कंपनियों ने 50 करोड़ से अधिक का ऋण ले रखा है या जो सी.ए. फर्म बैंकों का आडिट करती है उनको पीयर रीव्यू करना आवश्यक हो गया है। उसके बिना वह फर्म सी ए एक अप्रैल 25 से बैंक आडिट नही कर पायेगें।
इस ट्रैनिंग प्रोग्राम में सी.ए. अनुज गोयल सैन्ट्रल कांऊसिल मैंबर व पीयर रीव्यू बोर्ड मैंबर व सी.ए. ज्ञान चंद्र मिश्रा की नोट स्पीकर तथा प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सी.ए. अनुज गोयल ने बताया कि भारत के सी.ए. की मांग भारत में ही नहीं अपितु विश्व में लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया इन्सीटयूट विभिन्न शहरों में सेन्टर आफ ऐक्सिलैंस स्थापित करने
जा रही है, उसमे हमारा प्रयास है कि हरिद्वार में भी इसकी स्थापना की जा सकें। सी.ए. ज्ञानचन्द्र मिश्रा ने भी पीयर रीव्यू पर प्रकाश डाला और कहा कि इन्सीटयूट अपने मैम्बर्स व सी.ए. फर्म के कार्य की उत्कृष्टता की जांच पीयर रीव्यू द्वारा कर रहा है। जिससे आने वाले समय में आडिट क्वालिटी उत्तम हो।
पीयर रीवयू ट्रैनिंग प्रोग्राम के लिए दिल्ली से सी.ए. शशि गुप्ता, सी.ए. आयुष जैन व सी.ए. नकुल अरोरा ने उपस्थित मैंबर्स को ट्रैनिंग दी, कि आपको आडिट करते समय क्या जरूरी डाक्यूमेंट रखने हैं और क्या-क्या सावधानियाँ रखनी हैं।
इस अवसर पर एस.एम.जे.एन. डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 सुनील कुमार बत्रा को भी सम्मानित किया। प्रोफेसर बत्रा ने बताया कि आज हमारे संस्थान के लिए गर्व की बात है कि हमारे काॅलेज के बहुत से छात्र -छात्राऐं आज सी.ए. बन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सी ए अनुज गोयल एवं हरिद्वार ब्रांच के अध्यक्ष सी ए गिरीश मोहन एवं सभागार में उपस्थित बहुत से सी ए महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। कार्यक्रम में मंच का संचालन सी.ए. अर्पित वर्मा ने किया व आयोजन में सी.ए. प्रबोध जैन का विशेष योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में सी.ए. हरि रतूडी, सी.ए. सुमित शर्मा, सी.ए. सुधांशु शर्मा, सी.ए. अनिल जैन, सी.ए. अनिल वर्मा, सी.ए. अंकुर अग्रवाल, सी.ए. वासु अग्रवाल, सी.ए. आशुतोष पांडे, सी.ए. रंजीत टिबरी बाल, सी.ए. विष्णु बर्मन, सी.ए. अनमोल गर्ग, सी.ए. समीक्षा, सी.ए. शालिनी आदि उपस्थित रहें।

By DTI