देहरादून, हर्षिता। देहरादून में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से इस बार परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण का कद घट गया है जबकि लंका बड़ी हो गई है। पिछली बार परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था।

समिति की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ लंका का दहन भी होगा। इससे पहले हर बार की तरह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रावण दहन के लिए पुतले को इस बार दिल्ली से बनवाकर मंगाया गया।

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी बाल युवा संघ अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 12 अक्तूबर को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में 55 फीट के ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले और लंका दहन भी होगा। वहीं इससे पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो श्री गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर पलटन बाजार, घंटाघर से एश्ले हॉल होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

By DTI