हरिद्वार,हर्षिता।आवास विकास मॉडल कालोनी में रहने वाली महिला कांग्रेस नेत्री विमला पांडेय ने नगर निगम की मतदाता सूची से अपना नाम हटवा लिया है। उन्होंने बताया कि वह शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। नगर निगम और नगर पालिकाओं में मेयर और पालिकाध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने अपना गणित बैठाना शुरू कर दिया है।