हरिद्वार, हर्षिता। नगर पालिका शिवालिक नगर में अध्यक्ष पद के परिणाम जारी। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा दोबारा जीते। कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा को 10199 और भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को 12157 वोट मिले। मीडिया में सारा दिन खबरें चलती रही की राजीव शर्मा पीछे चल रहे हैं लेकिन राजीव शर्मा आखरी राउंड तक मतगणना आते-आते उन्होंने महेश प्रताप सिंह राणा को 1958 वोट से हरा दिया।