देहरादून,दिव्या टाइम्स इंडिया । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा शहीद दिवस के मौके पर ट्विटर पर पुरानी पेंशन बहाली का अभियान चलाया गया। मोर्चा के उत्तराखण्ड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि पूरे देश ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को नमन किया, इसी क्रम में लाखों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को हैशटेग पेंशनइंकलाबजिंदाबाद के साथ बुलन्द किया।

कर्मचारियों ने अपने ट्विटर अकाउंट से पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किए। डॉ० डी० सी० पसबोला‌ ने कहा कि देश के साठ लाख कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सड़क से संसद तक पहुंचाने का प्रयास राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा कर रहा है।

ट्विटर अभियान को सफल बनाने में उत्तराखण्ड से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला‌, महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त, उपाध्यक्ष (महिला) देहरादून डॉ० शैलजा रोहिला, उपाध्यक्ष (महिला) हरिद्वार डॉ० रक्षा रतूड़ी, उपाध्यक्ष (महिला) ऊधमसिंहनगर डॉ० मंजू पाल, प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट, डॉ० अजय चमोला, मंडलीय सचिव नरेश भट्ट, सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी० पी० रावत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र दुबे, मनीष रावत(फार्मा), देवराज पंवार (फार्मा) आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

By DTI