देहरादून,हर्षिता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने संत रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों व शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। पहले रविदास जयंती पर शासन ने निर्बंधित अवकाश घोषित किया हुआ था। अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘इस पावन अवसर पर संत रविदास जी की स्मृति में प्रदेश भर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे। देवतुल्य जनता से विनम्र अनुरोध है कि इस पुण्य पहल में सहभागी बनकर स्वच्छता और सद्भावना के संदेश को और मजबूत करें।’