नई दिल्ली, एजेंसी।संघर्ष विराम के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर अपना दोगलापन दिखाया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ संघर्षविराम समझौते के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और तुर्किये का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तुर्किये ने पाकिस्तान का साथ दिया, जिसके लिए वे दिल से शुक्रगुजार हैं। उन्होंने चीन को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने शनिवार रात 11:30 बजे झूठे दावे करते हुए भारत को गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके गलती की है, भारत को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
देशवासियों को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि आपने दुनिया को यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान एक स्वाभिमानी राष्ट्र है। हमारा सम्मान और वीरता हमारे लिए हमारे जीवन से भी अधिक प्रिय है।
भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाते हुए शहबाज ने कहा कि भारत ने पहलगाम को बहाना बनाकर युद्ध छेड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस हमले के लिए स्वतंत्र एवं तटस्थ जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश की। भारत ने निर्दोष लोगों, मस्जिदों और आम लोगों को ड्रोन और मिसाइलों के जरिये निशाना बनाया