हरिद्वार।हर्षिता।भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड ने जिला हरिद्वार के नए जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह घोषणा की गई। संगठन में कई युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं –

जिला उपाध्यक्ष – लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेन्द्र चौधरी, तरुण नैय्यर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल

जिला महामंत्री – संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट

जिला मंत्री – अमरीश सैनी, विनीत जौली, भूप सिंह, रेशु चौहान, ऋतु ठाकुर, पारूल चौहान

जिला कोषाध्यक्ष – अरविन्द कुशवाह

जिला कार्यालय मंत्री – नकली राम सैनी

जिला सह-कार्यालय मंत्री – लक्ष्मण सिंह नागर

जिला मीडिया संयोजक – धर्मेन्द्र चौहान

जिला आई.टी. संयोजक – उमेश पाठक

जिला सोशल मीडिया संयोजक – मनोज शर्मा

जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक – शिवम त्यागी

पार्टी में उत्साह

नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

By DTI