हरिद्वार, 8 सितंबर 2025। हर्षिता। भारतीय जनता पार्टी के जिला हरिद्वार के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का ग्राम गाड़ोवाली में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने फूल-मालाओं और जयकारों के बीच उनका अभिनंदन किया।
संबोधन के दौरान आशु चौधरी ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित अनुशासित पार्टी है, जहाँ राष्ट्र सर्वोपरि है और उसके बाद पार्टी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार “सेवा, सुशासन और विकास” के मंत्र पर कार्य कर रही है। “हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए आए हैं,” आशु चौधरी ने कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि डबल इंजन की सरकार के प्रयासों का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँच सके।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकप्रिय नेता बताते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान नफीस अंसारी, डॉ. विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, इरफान अंसारी, खलील अहमद, सतवीर सिंह, विपुल चौधरी, उस्मान अंसारी, दीपेन्द्र चौधरी, पुनीत कुमार, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, विशू चौधरी, मास्टर ज़फ़र, इदरीस, नईम अंसारी, अभिमन्यु चौधरी, इनायत अन्सारी, सुनील कुमार, राजन, तोसीफ अंसारी, सावन सिंह, सुदेश सैनी, अजीत शर्मा, नवीन चौहान, वलीन अंसारी, सुप्रीत चौधरी, राजेश चौहान, गुलशनम, अस्मित चौधरी, मोहित कुमार, सतीश कुमार, विशेष कुमार, विभोर कश्यप, चेतन चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।