एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने प्रचंड आगाज किया। यूएई के खिलाफ भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने 27 गेंद में 58 रन का लक्ष्य हासिल कर कीर्तिमान बना दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। पहली गेंद पर सिक्स लगाया। दूसरी गेंद पर चौका लगाया। पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक 16 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन छक्के और दो चौके लगाए। जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। सूर्या ने आते ही पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया। 

शुभमन गिल ने विजयी चौका लगाया। गिल 9 गेंद पर 20 और कप्तान सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 93 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। यह टी20I में भारत की बची हुई गेंद में सबसे बड़ी जीत है। 

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। 3.4 ओवर में यूएई ने 26 रन जोड़ लिए थे। इसके बुमराह ने पहली सफलता दिलाई। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गई। वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए।

शिवम दुबे ने तीन विकेट लेकर यूएई की ताबूत में कील ठोक दिया। कुलदीप ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर यूएई की पारी को समाप्त कर दिया। कुलदीप ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर चार विकेट चटकाए। शिवम दुबे ने तीन विकेट चटकाए। यूएई ने 26 रन पर को विकेट नहीं गंवाया था और अगले 31 रन में पूरे दस विकेट गंवा दिए। 

By DTI