जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने जरूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री किटें
हरिद्वार, 17 सितंबर। हर्षिता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री किट पहुंचाई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने किया।
👉 सेवा है परमोधर्म
आशु चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सलाम कर रही है।
उन्होंने कहा –
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, शोषित व वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।
किसान कल्याण से लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के उत्थान तक सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है, जिसमें समाजसेवा ही मुख्य ध्येय रहेगा।
👉 मोदी जी के दीर्घायु की कामना
आशु चौधरी ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक मदद पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
👉 कार्यक्रम में मौजूद रहे
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेनू शर्मा, मनु रावत, वरुण चौहान, रजनी वर्मा, लवी चौहान, रायपाल सिंह, महिपाल चौहान, राहुल चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।