हरिद्वार हर्षिता।राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड की बैठक भूपतवाला स्थित होटल एवरलाइट में आयोजित की गयी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एवम राज्य व्यापार मण्डल प्रदेश संरक्षक श्री डी.डी जोशी जी का पदाधिकारियों द्वारा हरिद्वार आगमन पर स्वागत किया गया, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा की डी. डी जोशी जी हमेशा व्यापारी हितों की बात करते है उनके द्वारा पूर्व में संगठन को जो मार्ग दर्शन मिला उससे संगठन को बहुत मजबूती मिली है, जोशी जी के संरक्षण में संगठन मजबूती के साथ सड़क से लेकर कानून तक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगा, प्रदेश संरक्षक डी डी जोशी ने कहा की कॉरिडोर हो या विस्थापन किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा जिला न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक व्यापारी हितों व् उनके आजीविका की लड़ाई लडूंगा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि संगठन हर मोर्चे पर व्यापारियों की आजीविका बचाने की लड़ाई लड़ने को तैयार है, जल्द प्रदेश स्तरीय बैठक कर अन्य संगठनों से भी वार्ता कर संयुक्त रूप से व्यापारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी,स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गोस्वामी, प्रदेश प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत, युवा जिला अध्यक्ष हरिद्वार विशाल गोस्वामी, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मधुर अरोड़ा, सोनल गर्ग, नितिन शर्मा, राज कांडपाल, रिक्की अरोड़ा आदि उपस्थित रहे