हरिद्वार, हर्षिता। जटिल से जटिल मामलों को सुलझा रही हरिद्वार पुलिस—SSP हरिद्वार का कड़ा रुख लाया रंग
★ रानीपुर पुलिस ने सुलझाई जनवरी 2025 में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी
★ प्रारंभिक जांच में हाथ न लगने वाला केस अब पूरी तरह खुला
★ संदिग्ध स्कूटी से मिली कड़ी, होमगार्ड निकला मास्टरमाइंड
★ चलती मोटरसाइकिल पर देसी तमंचे से मारी थी गोली
🔴 मामला क्या था?
18 जनवरी 2025 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़मीरपुर में लैब टेक्नीशियन वसीम की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन शुरुआती जांच में कोई भी पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा।
🔵 SSP हरिद्वार ने जताई सख्त नाराज़गी – जांच टीम को फिर से लगाया मैदान में
लगातार ठोस सुराग न मिलने पर SSP हरिद्वार ने नाराज़गी जताते हुए प्रभारी निरीक्षक को फटकार लगाई और मामले की पुनः गहन विवेचना के आदेश दिए।
इसके बाद रानीपुर पुलिस ने CIU टीम की मदद से
सभी CCTV फुटेज,
मृतक के मोबाइल की डिजिटल जांच,
संदिग्धों से पूछताछ
को फिर से शुरू किया।
🔶 संदिग्ध स्कूटी ने खोला राज — हत्या की असली कहानी सामने आई
जांच में एक ग्रे जुपिटर स्कूटी (UK08 AQ 2050) संदिग्ध के रूप में सामने आई।
22 दिसंबर 2025 की रात सुमननगर में चेकिंग के दौरान यह स्कूटी पुलिस ने पकड़ी और उसके साथ एक युवक को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिया गया युवक था —
अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह (32 वर्ष)
निवासी — ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर।
🔴 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा – होमगार्ड ही निकला कातिल
अभिमन्यु ने बताया कि—
वह 2015 में होमगार्ड में भर्ती हुआ था।
2024 में उसकी दोस्ती एक महिला होमगार्ड से हुई।
उसे पता चला कि महिला की पहले मृतक वसीम से दोस्ती थी।
वसीम द्वारा महिला को लगातार कॉल कर परेशान किया जा रहा था।
इससे अभिमन्यु के मन में आक्रोश और जलन उत्पन्न हुई और उसने वसीम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
🔻 हत्या कैसे की गई? (वारदात की कहानी)
- आरोपी ने सोशल मीडिया से वसीम की दिनचर्या की जानकारी जुटाई।
- 17 जनवरी 2025 की शाम उसने महिला की स्कूटी को दूसरी चाबी से उठाया और वसीम का पीछा किया।
- ग्राम गढ़ के पास मौका देखकर चलती बाइक पर वसीम को 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी।
- गोली लगते ही वसीम गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
🔵 बरामदगी
✓ घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी
✓ आरोपी की निशानदेही पर तमंचा 315 बोर व जिंदा कारतूस
✓ वारदात से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्य
आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
🔰 आरोपी का विवरण
अभिमन्यु पुत्र अर्जुन सिंह
निवासी — ग्राम सकौती, पोस्ट गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, हरिद्वार
उम्र — 32 वर्ष
👮♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
शान्ति कुमार – प्रभारी निरीक्षक
व0उ0नि0 नितिन चौहान
उ0नि0 अर्जुन कुमार
उ0नि0 विकास रावत
कानि0 दीप गौड़
का0 महेन्द्र तोमर
का0 रविन्द्र बिष्ट
का0 नरेन्द्र राणा
🔍 CIU टीम
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
उ0नि0 पवन डिमरी
का0 वसीम
का0 उमेश
का0 हरवीर
