हरिद्वार | 03 जनवरी 2026,हर्षिता। जनपद हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध निर्माणों, होर्डिंग्स और यूनिपोल के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-334) के किनारों पर बिना अनुमति लगाए गए बड़े-बड़े यूनिपोल, होर्डिंग्स और अन्य संरचनाओं को एनएचएआई की अधिकृत एजेंसी द्वारा हटाया जा रहा है।
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि—
रानीपुर झाल से लेकर बहादराबाद बाईपास तक हाईवे किनारे लगे अवैध यूनिपोल और भारी-भरकम बोर्डों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और सौंदर्यकरण को दृष्टिगत रखते हुए खोखे, झुग्गी-झोपड़ियों जैसी अतिक्रमित संरचनाओं को भी हटाया जा रहा है।
निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि—
“जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखें।”
प्रशासन की इस कार्रवाई से हाईवे किनारों पर वर्षों से खड़े अवैध ढाँचों का सफाया हो रहा है और सड़क सुरक्षा को नया आयाम मिल रहा है।
