हरिद्वार हर्षिता।हरिद्वार में दिव्यांगजनो को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति (DMT) की अहम बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—
🔹 “जनपद में एक भी दिव्यांग व्यक्ति प्रमाण पत्र या यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएं।”
🔵 दिव्यांगजनों को राहत: प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनाने की रफ्तार तेज
बैठक में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (DDRC) ने बताया कि
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1190 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने में सहयोग दिया गया।
संस्था द्वारा 1349 यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए।
जनपद में अब तक कुल 14,450 दिव्यांग सर्वे पूरे कर लिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि
➡ ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से सर्वे तेज किया जाए
➡ सभी दिव्यांगजनो के यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं
🔵 स्वरोजगार पर भी रहेगा फोकस
डीएम मयूर दीक्षित ने संस्था व अधिकारियों को निर्देश दिए कि—
जनपद में स्वरोजगार चाहने वाले दिव्यांगजनो की सूची तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
योग्य लाभार्थियों को कंपनियों में रोजगार व स्वरोजगार अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
🔵 बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह,
डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह,
जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रतिनिधि हेम तिवारी,
जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह,
खिदमत वेलफेयर सोसायटी के प्रबंधक तनवीर आलम
सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By DTI