हरिद्वार। हर्षिता। थाना खानपुर पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न केवल अपहृता को सकुशल बरामद किया, बल्कि आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना खानपुर क्षेत्र की एक महिला निवासी द्वारा अपनी स्वयं की पुत्री को ग्राम डुमनपुरी से गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
👮‍♂️ पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता
साइबर, तकनीकी एवं मानवीय संसाधनों की सहायता से लगातार दबिश देते हुए पुलिस टीम ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। बरामदगी के पश्चात अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
🔴 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नितिन पुत्र महावीर
निवासी – ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर
👮‍♀️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी – थानाध्यक्ष, थाना खानपुर
अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह – विवेचक
HC संजीव कुमार
म0कनि0 रीतू

By DTI