मंगलौर (हरिद्वार)। हर्षिता। मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र जनपद भर में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 300 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा 10 टायरा ट्रक पकड़ लिया।
🕵️‍♂️ कैमिकल बिल की आड़ में चल रही थी शराब तस्करी
दिनांक 14 जनवरी 2026 को चौकी लंढौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान विशेष इनपुट पर संयुक्त टीम ने एक 10 टायरा ट्रक को रोका। पूछताछ में चालक ने ट्रक में कैमिकल लदे होने की बात कही, लेकिन शक गहराने पर जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो अंदर से हरियाणा ब्रांड ‘सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की’ की 300 पेटियां बरामद हुईं।
🚛 चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप
पूछताछ में आरोपी चालक ने खुलासा किया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से बिहार सप्लाई करने के लिए निकला था। हरिद्वार में सघन चैकिंग और भारी वाहनों की आवाजाही बाधित होने के कारण उसने अपना रूट प्लान बदल लिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चालाकी काम नहीं आई।
⚖️ आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
भारी मात्रा में शराब बरामद होने पर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली मंगलौर में धारा 61(2), 318(4) BNS एवं आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👤 गिरफ्तार चालक का विवरण
रविरंजन कुमार राय
पुत्र – लखिन्द्र राय
निवासी – सुंदरपुर बिरियापुर, थाना सकरा
जिला – मुजफ्फरपुर (बिहार)
📦 बरामद माल
सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की (हरियाणा ब्रांड) – 300 पेटी
10 टायरा ट्रक – 01
मोबाइल फोन – 01

By DTI