देहरादून: हर्षिता ।राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार स्थित दूल्हा ड्रेस मार्केट में 23 साल की युवती की निर्मम हत्या की घटना से वहां के व्यापारियों में भारी रोष है. दिन दहाड़े चापड़ से युवती का गला काटने की घटना देखकर वहां मौजूद हर किसी की रूह कांप गई. अब देहरादून के एसएसपी ने मामले में नया खुलासा किया है.

काल्पनिक नाम lata ने इसलिए आकाश से बंद की थी बातचीत: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुंजन और आकाश कुमार की पिछले 2 साल से जान-पहचान थी. गुंजन मच्छी बाजार के दूल्हा कपड़ा मार्केट में एक शॉप पर काम करती थी. कुछ समय पहले आकाश कुमार की शादी हुई थी. जब आकाश की शादी हो गई तो लता ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया. उसने आकाश से बातचीत भी बंद कर दी थी.

आकाश रोज करता था लता को परेशान: आकाश कुमार इस बात के लिए राजी नहीं था कि लता उसका साथ छोड़े. वो रोजाना उसका पीछा करता था. लता ने उसे हर बार ऐसा करने से मना किया था. लेकिन आकाश कुमार किसी तरह नहीं मान रहा था. लता हमेशा उससे बचने की कोशिश में रहती थी. ये आकाश को कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा था.

हत्या आरोपी आकाश हो चुका है गिरफ्तार: देहरादून के एसएसपी ने बताया कि-

ये आज सुबह करीब 10 बजे की घटना है. युवती ने जिस दुकान में वो काम करती है, उसके बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी. इसी दौरान आकाश ने चापड़ से युवती पर हमला किया. युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून-

पुलिस के अनुसार इसलिए पहले नहीं पकड़ा जा सका था आकाश: गुंजन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई नहीं करने के आरोप लग रहे थे. आज जब मीडिया ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि-

31 जनवरी को गुंजन द्वारा शिकायत की गई थी. शिकायत में कहा गया था कि मैं आकाश से बात नहीं करना चाहती हूं. ये मुझसे जबरदस्ती बात करना चाहता है. ऐसी सूचना मिली है कि आकाश मुझ पर हमला कर सकता है. इस सूचना के आधार पर आरोपी का फोन लगाया गया तो फोन बंद था. उसके बाद पुलिस दो से तीन बार उसके घर गई थी. आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश तीन दिन से घर नहीं आया है. वो फोन बंद करके गायब है. पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी, लेकिन वो नहीं मिला. आज सुबह अचानक आकर उसने युवती की हत्या कर दी.
-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून-

पुलिस ने लोगों से की ये अपील: एक तरफ जहां लोग इस हत्याकांड से आक्रोशित हैं, वहीं कुछ लोगों द्वारा युवती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर देहरादून पुलिस ने आपत्ति जताई है. एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि युवती की फोटो और वीडियो प्रसारित नहीं करें. ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.

By DTI