हरिद्वार /मंगलौर मर्यादा की दीवार लांघने वाले डॉक्टर को हरिद्वार पुलिस ने दिखाई उसकी असली जगह
इलाज के नाम पर लड़की से की थी छेड़छाड़, पीड़िता के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला प्रकाश में आया था जहाँ एक डॉक्टर द्वारा इलाज के नाम पर मर्यादाओं को ताक पर रखकर महिला के साथ अभद्रता की गई।
मंगलौर निवासी वादी द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान छेड़खानी की। इस गंभीर शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 03.02.2026 को मुकदमे में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
डॉ. रिजवान पुत्र जबिर निवासी: ग्राम मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
L.SI मनसा ध्यानी
कांस्टेबल पप्पू कश्यप
होमगार्ड मेनपाल
