हरिद्वार: हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से समस्त हिन्दू समाज द्वारा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को “विशाल हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।
आयोजक: दयानंद बत्री, हिन्दू सम्मेलन समिति, हरिद्वार के अनुसार यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से समाज में नई ऊर्जा का संचार करने और हिन्दू समाज को संगठित करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन रामनगर कॉलोनी, तुंगेश्वर महादेव मंदिर के निकट, कनखल आर्य नगर रोड, ज्वालापुर (हरिद्वार) में किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:
📞 9760995448, 8439655315, 6396569610

