हरिद्वार से हर्षिता। हरिद्वार के सप्तसरोवर क्षेत्र स्थित भारतमाता पुरम रोड, वीर धाम के निकट किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण पर प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 60×30 वर्गफुट क्षेत्रफल में बनाए जा रहे निर्माण को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, उक्त निर्माण श्री मनीष कर्णवाल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के कराया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित निर्माण के लिए प्राधिकरण से कोई वैध अनुमति नहीं ली गई थी।
प्राधिकरण की टीम ने स्थल पर उपस्थित निर्माणकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
