जनवरी माह में फैक्ट्री में कार्यरत के साथ PF चालान प्रेषित करने के बाद ₹50,000 का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ
हरिद्वार, हर्षिता दिनांक 25.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि पंकज कुमार पुत्र मेघराज निवासी सहारनपुर, जो कोतवाली मंगलौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं, के साथ पीएफ चालान प्रेषित करने के बाद ₹50,000 का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ।


सूचना मिलते ही थाने में नियुक्त कांस्टेबल जफर हुसैन द्वारा संबंधित बैंक/एजेंसी से तत्काल पत्राचार कर संदिग्ध खाते को फ्रीज़ कराया गया।
कुशल तकनीकी सहायता एवं त्वरित समन्वय के फलस्वरूप दिनांक 24.02.2026 को पूरी ₹50,000 की धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई गई।
पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सभी को हरिद्वार पुलिस का संदेश है कि किसी भी अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें।
ऑनलाइन प्रलोभन, लॉटरी या अनजाने कॉल के झांसे में न आएं।
यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
