भगवानपुर, हर्षिता पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से बरामद किया देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस

दिनांक 05.03.2026 को ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर मोहित निवासी-नन्हेडा अनंतपुर को गम्भीर रूप से घायल से सम्बन्धित प्रकरण में कोतवाली भगवानपुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-107/26 धारा-109(1) बी०एन०एस० बनाम दीपू निवासी नन्हेडा अनंतपुर कायम व पंजीकृत किया गया था। फायरिंग से सम्बंधित उपरोक्त घटनाक्रम के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई कि फायरिंग की घटना युवको के दो गुटों में आपसी रंजिश व वर्चस्व के फलस्वरूप घटित हुई है।

अवैध शस्त्रों का प्रयोग करने व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर आम जनता में दहशत फैलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु जाने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दिनांक 05.03.2026 को ग्राम पुहाना क्षेत्र से दौराने चैकिंग उपरोक्त गुट से सम्बंधित वंशराज नामक युवक को देशी तमन्चे 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पकड़े गए आरोपित का विवरण-
वंश राज पुत्र मीर कुमार निवासी नन्हेडा अनन्तपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार

बरामद माल-

  1. देशी तमन्चा 315 बोर- 01
  2. जिन्दा कारतूस 315 बोर- 01

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मुकेश नोटियाल
2- का0 अजय जोशी
3- का0 अमर कुमार

By DTI