दिव्या टाइम्स इंडिया। गर्लफ्रेंड की महंगे मोबाइल की डिमांड पूरी करने के लिए एक युवक ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ली. आरोपी ने दुकान से 31 महंगे मोबाइल, ईयरबर्ड, नगदी और गुल्लक के सिक्के तक चुरा लिए. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और करीब 10 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए.

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की महंगे मोबाइल फोन की डिमांड पूरी करने के लिए मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. युवक ने दुकान में घुसकर सिर्फ कीमती मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि गुल्लक में रखे सिक्के तक चुरा लिए.

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक दुकान के अंदर बैग में मोबाइल भरते और इधर-उधर सामान चेक करते दिखाई दे रहा है.

स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

By DTI