देहरादून हर्षिता।: एक तरफ मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है. दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राज्य के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च तक राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश होगी तो बर्फ भी गिरेगी. हालांकि मैदानी जिलों मे मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ती जाएगी.
15 मार्च तक पहाड़ी जिलों में बारिश बर्फबारी: इसी तरह मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी इन्हीं पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी. 12 मार्च को भी मौसम का यही हाल रहेगा. 13 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.


14 मार्च को बारिश और बर्फबारी विस्तार लेगी: 14 मार्च को मौसम ज्यादा जिलों को प्रभावित करेगा. जहां बारिश और बर्फबारी होगी उनमें गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली हैं तो कुमाऊं का पिथौरागढ़ जिला है. लेकिन इस बार थोड़ा और नीचे तक बर्फ गिरेगी. 3500 मीटर या इससे ज्यादा ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में भी कहीं-कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश की उम्मीद है. इन जिलों के 3500 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी.
15 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी. बाकी पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी. राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
यह पूर्वअनुमान मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है अनुमान कभी कभी बदल भी जाता है
