हरिद्वार हर्षिता,हरिद्वार में अपराधियों की कमर तोड़ने के मिशन पर जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SSP नवनीत सिंह के निर्देशन में ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़ कर दो शातिर चोरों मोसिन–गुल्सान को गिरफ्तार किया है।
गैंग के कब्जे से कुल 10 चोरी के वाहन—8 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी बरामद की गई हैं।
कैसे खुला गैंग का राज?
04 मार्च को शुभम कुमार निवासी इमलीखेड़ा की बाइक HF Deluxe (UK17L-8320) महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी हो गई थी।
शिकायत के बाद मुकदमा संख्या 238/2026 दर्ज कर SSP ने मामले के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम गठित की।
टीम ने CCTV फुटेज खंगाली, संदिग्धों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग चलाई।
नहर पटरी से दबोचे गए चोर
09 मार्च को नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की HF Deluxe के साथ पकड़े गए।
पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बात कबूल की।
निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास खंडहर से 10 चोरी के वाहन बरामद किए।
देहरादून–हरिद्वार में करते थे चोरी
आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने
हरिद्वार और देहरादून के
पटेलनगर, डोईवाला, नेहरू कॉलोनी, राजपुर आदि क्षेत्रों से वाहन चोरी किए थे।
मोसिन – राजमिस्त्री
गुल्सान – ई-रिक्शा मैकेनिक
कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद चोरी में बेहद माहिर।
बरामद वाहनों की सूची
HF Deluxe (UK17L-8320) – ज्वालापुर
Splendor Plus (UK07-DZ-6376) – पटेलनगर
Splendor Plus (UP30BJ6202) – डोईवाला
Hero Splendor (Engine/Chassis नंबर) – डोईवाला
TVS NTorq 125 (UK07FA3765) – नेहरू कॉलोनी
Activa (UK07BZ1849) – राजपुर
Splendor Plus (UK07-FN-1015)
Hero Splendor Pro (Chassis/Engine नंबर)
Hero Passion (UK08AG-8371)
Hero Splendor (UP20BE-4511)
आपराधिक इतिहास
आरोपियों पर देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में
303(2), 3(5), 317(2) BNS के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
DCRB के माध्यम से विस्तृत इतिहास खंगाला जा रहा है।
