हरिद्वार |हर्षिता ।उत्तराखंड सरकार के सख्त निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में अभियान तेज कर दिया गया है।
🔎 162 आरोपी चिन्हित, 57 गैंग निशाने पर
पुलिस द्वारा जुटाए गए डाटा के आधार पर जनपद के 11 थानों में 57 गैंग से जुड़े 162 अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
⚖️ 67 पर गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी
इसके अलावा 67 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस इन अपराधियों को जिला बदर करने की तैयारी में है, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके।
💰 अब पड़ेगी आर्थिक मार
बार-बार गोकशी या पशु क्रूरता में लिप्त पाए जाने वाले लोगों को भारी धनराशि से पाबंद किया जाएगा। मुचलका तोड़ने पर उनकी जमानती रकम जब्त कर ली जाएगी।
🚨 पुलिस का सख्त संदेश
हरिद्वार पुलिस ने साफ कहा है कि गोकशी और पशु क्रूरता जैसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और लगातार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
📢 जनता से अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या गौ संरक्षण टीम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
