हरिद्वार, हर्षिता।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है ।

उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत टीमें बनाकर स्मैक, चरस, गांजा के सेवन एवं तस्करी तथा सट्टा/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

जिसके परिणाम स्वरूप मुखवीर की सूचना पर दिनांक 02.04.26 को सट्टे की खाई बाडी करते आरोपी राजू पुत्र हरिचन्द निवासी मौहल्ला रविदास जमालपुर थाना कनखल हरिद्वार को जमालपुर से पकड़ा गया ।

आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची,पैन डायरी,नगद 675/₹ रुपये बरामद हुये ।

आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया

आरोपी
1- राजू पुत्र हरिचन्द निवासी मौहल्ला रविदास जमालपुर थाना कनखल हरिद्वार

बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पर्ची,पैन, डायरी व नकद 675/₹

पुलिस टीम
1- का0 प्रलव चौहान
2- का0 रधुबीर सिहं रावत

By DTI