हरिद्वार | 06 अप्रैल 2026, हर्षिता। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिन कार्यों को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, उनके लिए अब औपचारिक स्वीकृति का इंतजार न किया जाए — तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए।
⚡ मुख्य निर्देश:
🔹 सभी काम तय समय से पहले पूरे हों
🔹 लापरवाही या देरी पर होगी सख्त कार्रवाई
🔹 पुराने कुंभ की सामग्री का अनिवार्य उपयोग
🔹 व्यवस्थाओं में किसी भी तरह का दोहराव नहीं
🛠️ बैठक के दौरान विभागों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि हर कार्य का औचित्य सत्यापन और क्रॉस-चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
🚧 सुरक्षा पर खास ध्यान:
🔸 जर्जर कुओं को चिन्हित कर सुरक्षा इंतजाम
🔸 कांवड़ मेले से पहले पुलों का रंग-रोगन
🔸 घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
🏥 स्वास्थ्य व स्वच्छता प्राथमिकता:
✔️ सभी सेक्टरों में पर्याप्त स्टाफ
✔️ दवाइयों और उपकरणों की समय पर उपलब्धता
👥 बैठक में मेला प्रशासन व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
👉 कुंभ मेला-2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

By DTI