हरिद्वार, 09 अप्रैल 2026
चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में और सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप घाट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अवैध झोपड़ियां और खोखे ध्वस्त किए।
⚠️ प्रशासन की सख्त चेतावनी:
दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।
🗣️ सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया:
चारधाम यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, घाट और पैदल मार्ग पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित होता है और लोगों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।
👮‍♂️ अभियान में शामिल टीमें:
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त कार्रवाई में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, नवीन चौहान, सहित कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
🙏 प्रशासन की अपील:
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग करें और नियमों का पालन करें।

By DTI