हरिद्वार, हर्षिता। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर बैठकर शराब पीना अब भारी पड़ रहा है। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 45 लोगों को मौके से पकड़कर चालान किया।
👮♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा विशेष टीमों का गठन कर रात में अभियान चलाया गया।
⚠️ पुलिस का साफ संदेश:
सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर जाम छलकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
📄 सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान कर भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई।
👉 पुलिस प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
