ऋषिकुल, हर्षिता।हरिद्वार से चार धाम यात्रा 2026 का औपचारिक आगाज़ हो गया है।ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पहला रजिस्ट्रेशन कराया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए फूल-मालाओं और तिलक-चंदन से तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, छाया व्यवस्था एवं सहायता काउंटर सहित सभी जरूरी इंतजाम चाक-चौबंद किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया तेज और सुगम बनी रहे।
🟢 ग्राउंड अपडेट
सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित
पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात
यात्रियों में उत्साह का माहौल
👉 “हरिद्वार से गूंजा जय बद्री-विशाल, चार धाम यात्रा का शुभारंभ!”
