लक्सर, हर्षिता। जनपद के लक्सर क्षेत्र के ग्राम बाड़ीटीप में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रेशर पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
दूरभाष पर प्राप्त शिकायत और वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम ने 17 अप्रैल 2026 को मै० अवनी स्टोन क्रेशर का औचक निरीक्षण किया।
जांच में सामने आया कि यह स्टोन क्रेशर पहले ही 14 दिसंबर 2025 को सीज किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद संचालक द्वारा बिना अनुमति के इसे दोबारा चलाया जा रहा था।
इस गंभीर उल्लंघन को देखते हुए संचालक/स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) कोतवाली लक्सर में दर्ज कराई गई है।
🟢 ग्राउंड पॉइंट्स
पहले से सीज प्लांट को फिर किया चालू
शिकायत और वीडियो के बाद खुलासा
प्रशासन का औचक निरीक्षण
नियमों की अनदेखी पर सख्त एक्शन
🔥 पंच लाइन
👉 “सीज के बाद भी नहीं माने संचालक, अब कानूनी शिकंजा!”

By DTI