हरिद्वार | 22 अप्रैल 2026, हर्षिता।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को अपर रोड और मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग का निरीक्षण किया।
🔎 निरीक्षण के दौरान दिए गए बड़े निर्देश:
सड़क और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पूरी तरह प्रतिबंधित
दुकानदार केवल निर्धारित सीमा (नाली के अंदर) में ही दुकान लगाएं
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
🚫 टिकट घर के पास नहीं चलेंगी दुकानें
जिलाधिकारी ने उड़न खटोला प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि टिकट काउंटर के आसपास कोई भी दुकान संचालित न हो। मौके पर कई दुकानों को हटाया भी गया।
⚠️ अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सड़क, नाली या फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🚧 सीवरेज कार्य में तेजी लाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान चल रहे सीवरेज कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी न हो।
👥 इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

By DTI