हरिद्वार | 21 अप्रैल 2026, हर्षिता। हरिद्वार जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी कमी से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। गैस एजेंसियों में लगातार बढ़ते बैकलॉग के चलते उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है।
👉 जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को पत्र भेजकर अतिरिक्त एलपीजी गैस लोड उपलब्ध कराने की मांग की है।
📊 चौंकाने वाले आंकड़े:
🛢️ IOCL गैस एजेंसियों में बैकलॉग: 44,245
🛢️ BPCL गैस एजेंसियों में बैकलॉग: 14,416 ➡️ कुल बैकलॉग: 58,661 सिलेंडर
⚠️ अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन की सप्लाई मांग के मुकाबले काफी कम है, जबकि बुकिंग लगातार बढ़ रही है। इससे न सिर्फ वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि जनआक्रोश भी बढ़ रहा है।
📨 जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसियों की पूरी सूची के साथ अतिरिक्त सप्लाई की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द बैकलॉग खत्म कर उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके।
🗣️ अब सबकी नजर इस पर है कि कब तक हरिद्वार के लोगों को इस गैस संकट से राहत मिलती है।
