नन्हेरा अनंतपुर ,संजीव । संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से मानव एकता, सेवा और रक्तदान के महत्व का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया।

कार्यक्रम के अनुसार संत निरंकारी मिशन से जुड़े स्वयं सेवकों निरंकारी सत्संग बहन नन्हेरा अनंतपुर से पुहाना तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से मानव एकता, सेवा, रक्तदान जीवनदान और आध्यात्मिक समरसता के संदेश को जन -जन तक पहुंचाया गया।

ब्रांच मुखी आदरणीय मुनेश कुमार जी, और हरिद्वार क्षेत्र के क्षेत्रीय संचालक श्री सुरेश कुमार कन्नोजिया जी ने बताया कि मानव एकता दिवससंत निरंकारी मिशन के पूर्व प्रमुख बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी की पावन स्मृति में मनाया जाता है। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेम, विनम्रता और परोपकार के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने बताया कि मानव एकता दिवस’ के उपलक्ष्य पर आगामी शुक्रवार 24 अप्रैल को सत्संग भवन में पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक भव्य संत समागम एवं प्रातः नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में स्थानीय संगतों के साथ -साथ भगवानपुर, झबरेडा, मसाई कला, गुरुकुल नारसन, मंगलोर,एवं रूड़की , हरिद्वार, ज्वालापुर क्षेत्र से पधारने वाले संत महात्मा भी सहभागिता करेंगे। उनके आध्यात्मिक विचारों एवं सत्संग प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मानव एकता, प्रेम, सह अस्तित्व और भाईचारे का संदेश मिलेगा।

संत समागम के साथ विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो न केवल किसी के जीवन को नया अवसर देता है, बल्कि दानकर्ता को भी आत्मिक संतोष और सेवा का गौरव प्रदान करता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस पावन अवसर में प्रतिभाग कर मानवता की सेवा में योगदान देने की अपील की

By DTI