हरिद्वार | 23 अप्रैल 2026, हर्षिता। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग और हुड़दंग मचाने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
👉 मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 BHEL क्षेत्र में देर रात पुलिस को घरेलू विवाद और मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि एक व्यक्ति नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था और घर में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर रहा था।
👉 पुलिस ने आरोपी को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार उग्र होता रहा। जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 BNS के तहत हिरासत में ले लिया।
👤 आरोपी की पहचान
बसन्त (35 वर्ष), पुत्र ज्ञान चन्द, निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
👮‍♂️ पुलिस टीम
कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी
कांस्टेबल गिरेन्द्र
📢 पुलिस का साफ संदेश:
घरेलू हिंसा और हुड़दंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं—शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By DTI