उत्तराखंड में अप्रैल खत्म होने से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने अचानक एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने बच्चों और अभिभावकों को राहत दे दी है…
👉 लेकिन सवाल ये है — आखिर कहां लागू हुई ये “गर्मी की छुट्टी”?
📍 देहरादून:, हर्षिता।
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सोमवार, 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
⚠️ हीट वेव अलर्ट जारी:
मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, जिले में फिलहाल लू (Heat Wave) की स्थिति बनी हुई है। अनुमान है कि 27 अप्रैल को भी तापमान खतरनाक स्तर पर रहेगा, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
🚫 सख्त आदेश:
जिला प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थान इस आदेश का पालन करें। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।
🌞 बचाव भी जरूरी:
तेज गर्मी के इस दौर में बाहर निकलते समय सावधानी बेहद जरूरी है—
पानी ज्यादा पिएं 💧
सिर ढककर निकलें 🧢
दोपहर में बाहर जाने से बचें 🚫
बच्चों का खास ध्यान रखें 👶
👉 कुल मिलाकर, बढ़ती गर्मी के बीच ये फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आने वाले दिनों में अगर गर्मी ऐसे ही बढ़ती रही, तो और बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

By DTI