भगवानपुर:, हरिद्वार हर्षिता। स्टाइल दिखाने के चक्कर में कानून तोड़ना अब महंगा पड़ रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में बुलेट बाइक से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
⚡ ऑपरेशन प्रहार के तहत एक्शन:
सूचना मिली थी कि कुछ लड़के मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट से तेज धमाके कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत और शोर फैल रहा था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत चेकिंग अभियान चलाया।
🚔 मौके पर बाइक सीज:
चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा गया, जिसमें कई नियमों की अनदेखी सामने आई—
❌ बिना ड्राइविंग लाइसेंस
❌ बिना रजिस्ट्रेशन
❌ बिना हेलमेट
❌ बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र
❌ मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ
👉 इन सभी उल्लंघनों के चलते पुलिस ने बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया।
⚠️ पुलिस की चेतावनी:
पुलिस ने साफ कहा है कि मोडिफाइड साइलेंसर और स्टंटबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
