देहरादून: हर्षिता ।उत्तराखंड में मौसम अचानक खतरनाक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आने वाले दो दिन कई जिलों पर भारी पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग ने अब 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा।
वहीं, 2 से 6 मई तक राज्य के बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने
ट्रेकिंग गतिविधियों पर नजर रखने
राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखने
सड़क बंद होने पर तुरंत बहाली करने
संचार व्यवस्था सक्रिय रखने
स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ को भी अलर्ट पर रखा गया है।
उत्तराखंड में मौसम का कहर! जानिए कहां ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
