मंगलौर/हरिद्वार, हर्षिता। देश में धर्म को मानने वालों की कमी नहीं है और कलयुग में भी ऐसे लोग मौजूद हैं जो समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा उदाहरण मंगलौर विधानसभा में देखने को मिला, जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने अपने निजी खर्चे पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क खाटू श्याम यात्रा का भव्य आयोजन किया।
अपने निजी कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने 16 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें सवार श्रद्धालु खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा माहौल “खाटू श्याम जी के जयकारों” से गूंज उठा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का पुण्य कार्य पहले किसी नेता ने नहीं किया। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा ही नहीं, बल्कि खाना, पीना और रहने की व्यवस्था भी पूरी तरह निशुल्क रखी गई।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी करतार सिंह भडाना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसेवा और धार्मिक कार्य बहुत कम देखने को मिलते हैं।
वहीं करतार सिंह भडाना ने कहा,
“मैं राजनीति करने नहीं, बल्कि मंगलौर की जनता की सेवा करने आया हूं। मैं यहां जनता का भाई और बेटा बनकर हमेशा सेवा करता रहूंगा।”
इस आयोजन के बाद क्षेत्र में करतार सिंह भडाना की जमकर चर्चा हो रही है और जनता इसे एक बड़ा सामाजिक व धार्मिक कदम मान रही है।

By DTI