हरिद्वार हर्षिता। हरिद्वार में बढ़ रहे ATM फ्रॉड मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए Haridwar Police ने बड़ी सफलता हासिल की है। Navneet Singh के नेतृत्व में Bahadrabad Police Station ने ATM बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ATM बूथों के आसपास रेकी करते थे और खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका ATM कार्ड बदल लेते और बाद में खातों से रकम निकाल लेते थे।
8 मई 2026 को बहादराबाद पीपल चौक स्थित State Bank of India ATM के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की काली Bajaj Pulsar पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा करने पर बाइक फिसल गई और दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
शिवा उर्फ शिव (32) – फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी
मधुसूदन उर्फ मनोज (28) – गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर
तलाशी में पुलिस ने उनके पास से:
✅ 17 संदिग्ध ATM कार्ड
✅ घटना में प्रयुक्त बाइक
✅ 2 मोबाइल फोन
✅ ₹900 नकद बरामद किए
पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे पहले भी ATM फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल Bahadrabad Police Station में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सतर्क रहें: ATM पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना PIN किसी से साझा न करें।
