हरिद्वार हर्षिता। CM घोषणाओं पर डीएम सख्त! हरिद्वार में अफसरों को अल्टीमेटम, विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
हरिद्वार: जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं के लंबित कार्यों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है।
मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ कहा कि सीएम घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अफसरों को दिए सख्त निर्देश
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर टॉप प्रायोरिटी के आधार पर काम किया जाए और जो भी प्रक्रिया लंबित है उसे तेजी से पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए हर स्तर पर तेज कार्रवाई होनी चाहिए।
इन विभागों पर खास फोकस
लोक निर्माण विभाग
सिंचाई विभाग
जल निगम
जल संस्थान
इन विभागों को निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें तेजी से पूरा किया जाए।
शासन स्तर के मामलों पर भी तेजी
डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं में शासन स्तर पर मंजूरी या कार्रवाई की जरूरत है, उन मामलों को तुरंत शासन को भेजा जाए ताकि देरी न हो।
PPT के जरिए हुई समीक्षा
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के जरिए सीएम घोषणाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी दी।
कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डॉ ललित नारायण मिश्र,
डॉ आर के सिंह समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
संदेश साफ:
सीएम घोषणाएं अब फाइलों में नहीं अटकेंगी… हरिद्वार में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।
