देहरादून: हर्षिता ।उत्तराखंड में ईंधन बचाने के लिए Pushkar Singh Dhami सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए राज्य में सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू किया जाएगा और उसी दिन सरकारी कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की सुविधा दी जाएगी.
सरकार के मुताबिक, सरकारी दफ्तरों में फिजिकल मीटिंग्स कम कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि अनावश्यक यात्रा रोकी जा सके. निजी कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें.
इसके अलावा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी. आम लोगों से भी सप्ताह में एक दिन निजी वाहन न इस्तेमाल करने की अपील की गई है. सरकार सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी.
धामी सरकार ने साफ किया कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी को तेजी से लागू किया जाएगा. साथ ही रूफटॉप सोलर, PNG कनेक्शन और गोबर गैस जैसी योजनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि भविष्य के ऊर्जा संकट से निपटा जा सके.

By DTI