Haridwar, हर्षिता।जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ! देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है।
⛽ पेट्रोल: ₹3.14 प्रति लीटर महंगा
⛽ डीजल: ₹3.11 प्रति लीटर महंगा
दिल्ली में नए दाम:
➡️ पेट्रोल: ₹97.91/L
➡️ डीजल: ₹90.78/L
बताया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। जो क्रूड ऑयल पहले 70 डॉलर प्रति बैरल था, वह अब बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।
सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना करीब ₹1000 करोड़ और महीने में लगभग ₹30 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा था, जिसके बाद कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया।
अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट, सब्जियां, राशन और रोजमर्रा की कई चीजें भी महंगी होने की आशंका बढ़ गई है।
आम जनता की जेब पर फिर बढ़ा बोझ!
