नई दिल्ली, दिव्या टाइम्स इंडिया।देशभर में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को पूरे देशभर में आयोजित की जाएगी।
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद छात्र नई तारीख का इंतजार कर रहे थे। अब केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।
देशभर में एक साथ होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी। परीक्षा रविवार को होने की वजह से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो।
अफवाहों से रहें सावधान
National Testing Agency ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी खबरों और अफवाहों से बचने की अपील की है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगी।
हेल्पलाइन जारी
परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए छात्र सीधे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।
ईमेल: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन: 011-40759000, 011-69227700
विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों के पास अब तैयारी के लिए सीमित समय बचा है, इसलिए नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट पर ज्यादा फोकस करना बेहतर रहेगा।

एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाएगी।

By DTI